पुनीत झा/मुज़फ़्फ़रपुर
मुजफ्फरपुर। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के देशव्यापी अभियान के तहत शहीद खुदीराम बोस स्मारक पर 80 दिनों से चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। मौके पर देश की आजादी के नायक चंद्रशेखर आजाद व 15वीं सदी के महान समाज सुधारक संत रविदास जी की जयंती भी मनायी गयीl अध्यक्षता किसान नेता रूदल राम ने कीl लोगों ने संत रविदास और चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर लालबाबू महतो काशीनाथ साहनी, मो. इदरीश, कुमोद कुमार, उदय चौधरी, राजू शाह, मो.इसराइल, मो.जब्बार, मनोज मिश्रा, चंदेश्वर चौधरी, राम किशोर झा, शंभू शरण ठाकुर, भूप नारायण सिंह, विनोद कुमार आदि किसान नेताओं ने अपने विचार रखे। देश में जारी किसान आंदोलन के प्रति एकजुटता दिखाई। किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। कहा चंद्रशेखर आजाद ने देश में समाजवादी मुल्क कायम करने का सपना देखा था। संत रविदास ने छुआछूत, जातिवाद, धार्मिक अंधविश्वास आदि के खिलाफ संघर्ष किए। जबकि आज इन बुराइयों को बढ़ावा देने वाले उनकी जयंती मना रहे हैं।