पुनीत झा/मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर। वियाहुत सेवा ट्रस्ट के नये कर्यासमिति का चुनाव सोमवार को बनारस बैंक चौक स्थित वियाहुत भवन में हुआ। जिसमें पूर्व उपमेयर व भाजपा नेता विवेक कुमार को एक बार फिर अगले तीन साल के लिए अध्यक्ष चुना गया। वहीं श्रीकान्त चौधरी महामंत्री, राजू चौधरी उपाध्यक्ष, अजित चौधरी मंत्री, धुव नारायण प्रसाद कोषाध्यक्ष और कृष्ण कुमार चौधरी को आय व्यय अंकेक्षक चुने गए। कड़ाके की ठंड के बावजूद सीतामढ़ी, सिल्लीगुड़ी, छपरा, मोतीहारी व अन्य जगहों से भारी संख्या में ट्रस्टी पहुंचें थे। चुनाव से पहले ट्रस्ट की वार्षिक आम सभा हुई। जिसमे पूर्व में किए गए कार्यों का लेखाजोखा और आय व्यय के ब्योरा पर सदस्यों ने मुहर लगायी।

मंच संचालन सुजीत चौधरी ने किया। चुनाव में राज किशोर चौधरी, शिवशंकर चौधरी, विश्वनाथ प्रसाद चौधरी, लालबाबू चौधरी, एसएन चौधरी, ललन चौधरी और अन्य ने महती भूमिका निभाई। फिर कुलदेवता भगवान बलभद्र की आरती उतारी गई। इधर, नई कार्यसमिति के गठन पर कलवार महिला मंच ने भी हर्ष व्यक्त किया है। मंच की संरक्षक पूनम चौधरी, अध्यक्ष मधु चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष कुसुम चौधरी, उपाध्यक्ष रेणु चौधरी, वंदना चौधरी, रश्मि चौधरी, महामंत्री जूली चौधरी, कोषाध्यक्ष लवली जायसवाल, सविता चौधरी, नमिता चौधरी, रागिनी चौधरी, व कलवार दर्पण स्मारिका के प्रधान संपादक व आरती समिती के संयोजक दीपक कुमार, राज कुमार चौधरी व अन्य ने ट्रस्ट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया है।